
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : हंसराज महिला महाविद्यालय अपनी परंपरा के अनुसार सदैव इस प्रकार की गतिविधियों में संलग्न रहता है जिससे समाज का भला हो सके। इसके अन्तर्गत कालेज भी छात्राओं को विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी एजेंसियों जैसे यूजीसी, डीबीटी एवं भारत सरकार के अन्य विभागों से फैलोशिप मिलती रहती है। इसी कड़ी में कालेज की बी.एस.सी. बायोटैक्नालोजी सेमेस्टर-चार की छात्रा कुमारी गौरी जिंदल को भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटेफिक एडवाइजर द्वारा ‘स्वच्छता सारथी फैलोशिप’ के लिए चुना गया है। अंडरग्रेजुएट वर्ग में चयनित होने वाली कुमारी गौरी जिंदल पंजाब से एकमात्र छात्रा है।
इस फैलोशिप का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाने के लिए युवा इनोवेटर्स को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कुमारी गौरी जिंदल डॉ. जतिंदर कुमार विभागाध्यक्ष बायोटेक्नालोजी और सुमित शर्मा के निर्देशन में काम करेगी। वह बायोटेक्नालाजिकल हाई तकनीकों के प्रयोग से वेस्ट को सोने में बदलने की तकनीक पर काम करेगी। इस प्रयोग सेवा कालेज के आर्गेनिक वेस्ट को डीग्रेड करने के लिए विभिन्न माइक्रोब्स का प्रयोग करेगी तथा इसे समाज के लिए लाभकारी पदार्थों में बदलने के लिए काम करेगी। इससे युवा विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने गौरी जिंदल को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल, डॉ. जतिंदर कुमार व सुमित शर्मा ने भी गौरी जिंदल को शुभकामनाएं दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





