
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : पंजाब के सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। इस बदलाव के बाद निवेशकों और ग्राहकों की नजरें एक बार फिर बाजार पर टिक गई हैं।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,54,500 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 1,58,000 रुपये दर्ज किया गया था। वहीं 22 कैरेट सोना भी गिरावट के साथ 1,43,690 रुपये पर आ गया, जो एक दिन पहले 1,46,940 रुपये था। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला और यह बढ़कर 3,09,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
Gold Silver Price : बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए आने वाले समय में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.3 लाख रुपये प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 73 फीसदी बढ़कर 4,800 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है। जानकारों का मानना है कि यह तेजी अभी थमने वाली नहीं है और अगले दो से तीन वर्षों में सोना 7,000 डॉलर प्रति औंस का स्तर भी छू सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





