
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Girls Bodies Found In Truck : पठानकोट बाईपास के पास स्थित गांव खानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर ट्रंक में तीन बच्चियों के शव मिले हैं। मृतक बच्चियों की पहचान अमृता, शक्ति और कंचन के रूप में हुई है। इनमें से एक की उम्र 9 साल, दूसरी की छह साल तो तीसरी बच्ची की उम्र चार साल है।
Girls Bodies Found In Truck : मकान मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात बच्चियों के पिता ने उनके लापता होने को लेकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच के बाद वापस चली गई थी। सुबह होते ही इलाके के लोग जब गली से निकलने रहे थे तो तो इन बच्चियों के ट्रंक में पड़े हुए शव मिले। फिलहाल पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। तीनों बच्चियां सगी बहनें थी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


