

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) : Firing in Kapurthalan : जिले के गांव सिधवां दोनां में देर रात पुरानी रंजिश में दो गुटों में जमकर टकराव हुआ। टकराव के दाैरान एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति विजय कुमार पुत्र तरसेम को गोली लगी जिससे उसकी माैत हो गई।
Firing in Kapurthalan : सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। गांव सिधवां दोनां में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर रात को दोनों पक्ष भिड़ गए। बताया जाता है कि दोनों गुटों के कई सदस्य एक दूसरे पर जमकर बरसे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों के बयान दर्ज किए जाने का समाचार है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


