

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर शहर में पिछले कुछ अर्से से फायरिंग की घटनायें हो रही हैं। आज सोमवार को जालंधर के पुडा काम्प्लेक्स के बाहर गोली चलने की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस बार मामला आपराधिक नहीं है बल्कि दुर्घटनावश गोली चल गई। एक सुरक्षा गार्ड के हाथ से उसकी बंदूक गिर गयी और गोली चल गयी। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से दो लोग घायल हो गये हैं। दोनों घायल पत्रकार है जोकि वहां बैठे चाय पी रहे थे। घायलों की पहचान रमेश नय्यर तथा रजत के रूप में हुयी है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

