

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): नगर निगम के इंस्पेक्टर दिनेश जोशी के साथ मारपीट के मामले में जिला सेशन जज संजीव कुमार गर्ग की अदालत ने पूर्व मेयर सुरेश सहगल को जमानत दे दी है। गौरतलब है कि सहगल ने कुछ समय पहले इंस्पेक्टर जोशी के साथ अवैध निर्माण के संबंध में मारपीट की थी, जिसके बाद उन पर केस दर्ज कर लिया गया था। हारकर सहगल को सरेंडर करना पड़ा था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। आज उनके लिए राहत की खबर आई है कि आखिरकार कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

