

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) जालंधर के लोगों के अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जाने जाते डॉ. एम डी बौरी ने आज सुबह 6 बजे अपनी अंतिम सांस ली व इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह काफी दिन से बिमार चल रहे थे। आज शाम उनके बड़े बेटे ड़ॉ. अनूप बौरी ने उनको मुखाग्नि दे अंतिम विदाई दी। पंजपीर में एक छोटे क्लिनिक से अपना सफर शुरु करने वाले डॉ बौरी ने लोगों की हमेशा सेवा की। थोड़ी सी फीसे के एवज में दवाईयां भी अपने पास से दे देने वाले डॉ बौरी को लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। डॉ बौरी को नम आंखो से अंतिम विदाई देने उनके परिवार, स्टाफ, मित्रों सहित शहर भर से सैकड़ों लोग उपस्थित हूए। डॉ बौरी अपने अच्छे कर्मों की वजह से हमेशा याद किए जाएंगे। वीकैंड रिपोर्ट ऐसे कर्मशील योद्धा को भावभीनी श्रद्धंजली अर्पित करता है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


