

There was an explosion due to cylinder bursting in the house, people got panicked
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Cylinder Bursting in the House : प्रताप बाग के पास मंगलवार रात खाना बनाते हुए एक घर में सिलैंडर फट गया। गनीमत रही कि ब्लास्ट के समय घर का कोई सदस्य चूल्हे के पास नहीं खड़ा था। हालांकि हादसे दौरान घर में महिलाएं और 2 बच्चे मौजूद थे जिनका बाल-बाल बचाव हो गया है।
घर के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलैंडर में धमाका हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। घर के सदस्यों और बच्चों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोग एक दम से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आस पड़ोस के लोगों ने विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक घर का लगभग सारा सामान जल चुका था। यहां तक कि वाशिंग मशीन, कूलर आदि भी बुरी तरह से जल गए। माना जा रहा है कि गैस रिसाव होने के कारण सिलैंडर में धमाका हुआ। फिलहाल दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


