

होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Chintpurani Road Blocked : लगातार हो रही बारिश के कारण चिंतपूर्णी मार्ग पर पहाड़ दरकने की खबरें आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार होशियारपुर से चिंतपुर्णी मार्ग पर मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा सड़क पर जा रही कार पर आ गिरा जिससे कार में आग लग गई। गणिमत यह रही की कार स्वार यात्री कार से उतर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा होशियारपुर से चिंतपूर्णी जाते हुए चिंतपूर्णी से लगाभग 20 किलोमीटर पहले हुआ इस दौराण कुछ पेड़ भी टूट कर सड़क पर आ गिरे जिससे यातायात अवरुध हो गया है। खबर लिखे जाने तक लोगों ने अपनेतोर पर सड़क मार्ग से पेड़ को हटाना शुरु कर दीया था।

बतादें कि आज मंगलवार होने के चलते चिंतपूर्णी दरबार में जाने वाले श्रद्दालुओं की भीड़ भी अधिक होती है जिस कारण सड़क को दोनो ओर लंबा जाम लग गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


