

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Child Body Found in Canal : जालंधर में बस्ती बाबा खेल की नहर से वीरवार सुबह एक अज्ञात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा बताया गया है कि नहर में बच्चे सुबह नहा रहे थे, नहाते समय बच्चे की नजर नहर के बीच साइड में पानी में अटके एक अज्ञात बच्चे पर पड़ी, तब उसने बाहर लोगों को आवाज़ लगाई और बताया कि यह बच्चा नहर में पड़ा है।
Child Body Found in Canal : वहीं मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक महिला बच्चे को लाकर नहर में फेंकती हुई नजर आ रही है। लोगों द्वारा बच्चों को नहर से बाहर निकाला और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


