
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : डिजिटल लेनदेन के इस युग में जेब में कैश ढोने का चलन कम हुआ है. पहले की तरह लोग पर्स में बहुत पैसे लेकर नहीं चलते हैं. कैश की जगह उनके पर्स में डेबिट कार्ड होते हैं. जब जरूरत पड़ती तो नजदीकी एटीएम से कैश निकाल लेते है. पेमेंट करने से लेकर शॉपिंग करने तक लोग इन डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं. जब आप डेबिट कार्ड घर पर ही भूल जाएं! किसी बात की टेंशन नहीं, अब कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा है भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों ने यह सुविधा शुरू की है. इसके जरिये एटीएम में कार्ड डाले बगैर कैश निकाला जा सकता है. यहां हम बता रहे हैं, आपको कैसे इसका इस्तेमाल करना है.
SBI की कार्डलेस कैश विड्रॉल
एसबीआई कस्टमर्स को योनो ऐप में लॉग इन करने के बाद योनो कैश पर क्लिक करना होगा. फिर ATM सेक्शन में जाएं और अमाउंट एंटर करें. फिर आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक योनो कैश लेनदेन नंबर भेजा जाएगा. अब एसबीआई के किसी भी कार्डलेस लेनदेन में इस नंबर और उसके द्वारा उपयोग किए गए पिन एटीएम से कैश विड्रॉल कर पाएंगे. यह 4 घंटे के लिए वैलिड रहेगा.
ICICI बैंक की कार्डलेस कैश विड्रॉल
सबसे पहले ‘iMobile’ ऐप में लॉग इन करें और ‘Services’ और ICICI बैंक के एटीएम में ‘कैश विड्रॉल’ को चुनें. फिर अमाउंट दर्ज करें, अपना अकाउंट नंबर चुनें. फिर 4 अंकों का अस्थाई पिन बनाएं और सबमिट करें. आपको संबंधित OTP मिलेगा. अब किसी भी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर कार्डलेस कैश विड्रॉल चुनें. इसके बाद ‘मोबाइल नंबर’ और रेफरेंस ओटीपी नंबर सेलेक्ट करें. अब अपना अस्थाई पिन डाले और फिर कैश विड्रॉल के लिए रकम निकाल लें.
बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्डलेस कैश विड्रॉल
BOB ग्राहकों को BOB M-Connect कनेक्ट मोबाइल ऐप पर कार्डलेस ट्रांजेक्शन के लिए OTP जेनरेट करना होगा. लॉगिन करने के बाद प्रीमियम सेवा टैब पर टैप करें. फिर कैश ऑन मोबाइल सेवा पर क्लिक करें. अब अपना खाता नंबर चुनें, अमाउंट दर्ज करें और सबमिट करें. BOB M-Connect कनेक्ट ऐप में रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजेगा, जो केवल 15 मिनट के लिए वैलिड रहेगी. इस OTP के साथ अपने नजदीकी बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM स्क्रीन पर कैश ऑन मोबाइल ऑप्शन चुनें. अब ओटीपी दर्ज करें, अमाउंट दर्ज करें और पैसे की निकासी कर लें. बता दें कि अन्य बैंकों की और से भी यह सर्विस दी जा रही है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


