
जालंधर, 23 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- BMS Fashion Firing Case : शहर के जमशेर क्षेत्र में मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में BMS फैशन शोरूम फायरिंग मामले का आरोपी नवल उर्फ बिल्ला गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले BMS फैशन शोरूम पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मामले का कथित मास्टरमाइंड नवल उर्फ बिल्ला फरार चल रहा था।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी जमशेर इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।
मौके पर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए पहले छिपाए गए मोटरसाइकिल की बरामदगी करवाने की बात कही। इसी दौरान उसने वहां छिपाकर रखी गई पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बिल्ला की टांग में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
BMS Fashion Firing Case : डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने दी जानकारी
मौके पर पहुंचे डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि BMS फैशन शोरूम फायरिंग मामले में एक आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं नवल उर्फ बिल्ला को दो दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल छिपाने की जानकारी दी थी। बरामदगी के लिए मौके पर ले जाने के दौरान उसने छिपाई गई पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। डीसीपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे विदेशों में बैठे अपराधियों और गैंगस्टरों के झांसे में न आएं। ऐसे लोग लालच देकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। युवाओं को कानून का पालन करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


