
92.7 बिग एफ एम पर जीतें कार्यक्रम के एंट्री टिकेट या डिस्काउंटेड टिकेट वीकैंड रिपोर्ट के ऑफिस से भी खरीदे जा सकते हैं। जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हर साल की तरह इस बार भी वीकैंड रिपोर्ट की ओर बीट द हीट कार्यक्रम का आयोजन पूरे जोश व धमाल के साथ 29 जून को हरलीन वॉटर पार्क में किया जा रहा है। हर साल इस आयोजन में पंजाब के चोटी के गायक अपनी मधुर आवाज़ और कला से लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस बार बीट द हीट में धमाल मचाने के लिए बॉलीवूड के प्रसिद्ध गायक दिलजान, पेजी शाहकोटी, जग्गी सिंह, हास्य कलाकार कमेडियन भोटू शाह व कविता भल्ला, दीपक राजा, संगीतकार जस्सी निहालूवाल, गायीका इलाही सोहल, ज्योती शर्मा, गायक जौनी महे, रमेश महे, हरमन शाह, सारंग विक्की व विक्की खैरा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कमेंडियन सतिश कपिला एंकरिंग करेगें। इन कलाकारों के सुनने के साथ-साथ लोगों को वॉटर पार्क के स्लाइड्स में भीगने का भी आनंद मिलेगा। बीट द हीट एक समर फैस्टिवल है, जिसे हर साल वीकैंड रिपोर्ट अखबार की ओर से आम जनता के लिए आयोजित किया जाता है। यह इस आयोजन का आठवां साल है इस फैस्टिवल में लोगों को वॉटर फन के साथ-साथ बेहतरीन कलाकारों को सुनने और उनकी कला का आनंद उठाने का भी मौका मिलता है। इस आयोजन में आप सभी आमंत्रित हैं। अपने परिवार व दोस्तों के साथ बीट द हीट समर फैस्टिवल में शामिल होने के लिए 29 जून को हरलीन वॉटर पार्क में पधारें। कार्यक्रम के डिस्काउंटेड पास वीकैंड रिपोर्ट के ऑफिस से प्राप्त किये जा सकते हैं। कार्यक्रम में एएसपीएन नैटवर्क मार्केटिंग कंपनी, क्रोमवैल ईमिग्रेशन, एल आई सी, मिसटेयर, सांई कृपा आर्टस व बॉलीवूड एस्ट्रो कमल कुमार विषेश सहयोग कर रहे हैं। इसके अलाव कार्यक्रम में 92.7 बिग एफ एम रेडियो पार्टनर है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीकैंड रिपोर्ट के बैव चैनल व यूटूव चैनल पर किया जाएगा।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




