

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : B.Com Sem VI Results : हंसराज महिला महाविद्यालय की की बी.कॉम सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने मई 2024 में आयोजित परीक्षा के परिणाम में यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। कृति ने 2100 में से 1704 अंकों से तृतीय पोजीशन, दीपाली बुग्गल ने 1689 अंकों से चौथा स्थान, प्रिया व नैंसी गुप्ता ने भी मैरिट पोजीशन हासिल की।
B.Com Sem VI Results : प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्षा मीनू कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर बीनू गुप्ता, डॉ. काजल पुरी व सविता महेंद्रू भी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


