

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Jalandhar : महानगर में वीरवार को भीषण हादसा हो गया। यह होटल डाउन टाउन के पास घटित हुआ। हादसे में गलत दिशा से आ रहे ऑटो की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी सवार 4 लोगों सहित ऑटो चालक घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार वाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
Accident in Jalandhar : इस दौरान ऑटो गलत दिशा से आया, जिस कारण जबरदस्त हादसा हो गया। ऑटो में एक सवारी भी थी जिसे मामूली चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार और आटो के परखच्चे तक उड़ गए। एयर बैग खुलने से कार चालकों का बचाव हो गया लेकिन ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


