
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Visa Apply Tips : विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन वीजा मिलना इस सफर का सबसे अहम हिस्सा होता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से वीजा रिजेक्ट हो जाता है, जिससे पूरी प्लानिंग पर पानी फिर सकता है। ऐसे में वीजा अप्लाई करने से पहले जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है।
वीजा अप्लाई करते समय रखें ये जरूरी बातें
गलत या अधूरी जानकारी से बचें: फॉर्म भरते समय कोई भी जानकारी छुपाना या गलत देना आवेदन रिजेक्ट कर सकता है।
डॉक्यूमेंट्स पूरे रखें: बैंक स्टेटमेंट, ITR, होटल बुकिंग, रिटर्न टिकट जैसे जरूरी दस्तावेज अधूरे होने पर वीजा रुक सकता है।
पर्याप्त बैंक बैलेंस: वीजा अधिकारी यह जांचता है कि आपके पास ट्रिप के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं।
ट्रैवल हिस्ट्री मजबूत करें: पहले विदेश यात्रा का अनुभव न होने पर कुछ देशों में वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है।
भारत से मजबूत कनेक्शन दिखाएं: नौकरी, बिजनेस या परिवार की जिम्मेदारी दिखाना जरूरी है, ताकि यह साबित हो सके कि आप वापस लौटेंगे।
Visa Apply Tips : ऐसे करें वीजा के लिए आवेदन
- पहले तय करें कि किस देश और किस उद्देश्य (टूरिस्ट, स्टूडेंट, वर्क) से जाना है
- संबंधित देश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
- आवेदन फीस जमा करें (ऑनलाइन/ऑफलाइन)
- जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फोटो) और इंटरव्यू दें
- आमतौर पर 7 से 30 दिन में वीजा प्रोसेस पूरा हो जाता है
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो वीजा मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है और आपका विदेश जाने का सपना आसानी से पूरा हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


