
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– India Release Advisory : थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच सीमा पर संघर्ष जारी है। सैन्य संघर्ष धीरे-धीरे और गहरा गया है। इस बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट स्थिति को देखते हुए, थाईलैंड जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टीएटी न्यूजरूम सहित थाई आधिकारिक स्रोतों से अपडेट की जांच करें।
भारतीय दूतावास ने पर्यटकों को थाईलैंड के सात प्रांतों से बचने की सलाह दी है, जिनमें उबोन रत्चथानी, सुरिन, सिसाकेट, बुरीराम, सा काओ, चन्थाबुरी और ट्रैट शामिल हैं। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बॉर्डर विवाद अब जंग में बदल चुका है और पिछले तीन दिन से दोनों देशों के सैनिकों में गोलीबारी का सिलसिला जारी है। थाईलैंड ने तो कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स भी की है। दोनों देशों के बीच जंग में अब तक 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


