
नई दिल्ली, 31 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- CCTV Ban India : देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। 1 अप्रैल से पूरे भारत में चीनी मूल के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की बिक्री पर कड़े नियम लागू होने जा रहे हैं। अब कोई भी कंपनी बिना सख्त सुरक्षा मानकों का पालन किए भारतीय बाजार में अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी। सरकार का यह फैसला संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साइबर जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
नए नियमों के तहत, भारत में सीसीटीवी कैमरा बनाने या बेचने वाली सभी कंपनियों को अपने उत्पादों से जुड़े डेटा की पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी। साथ ही यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि कैमरों से रिकॉर्ड होने वाला डेटा देश के बाहर किसी भी सर्वर पर ट्रांसफर न हो। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
CCTV Ban India : इस फैसले का सबसे बड़ा असर चीन की दिग्गज कंपनियों जैसे हिकविजन और डाहुआ पर पड़ने की संभावना है। इन कंपनियों के अधिकांश उत्पाद अब नए सुरक्षा मानकों के दायरे में आएंगे। सरकार ने सभी सीसीटीवी डिवाइस के लिए अनिवार्य टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की व्यवस्था भी लागू की है, जिसमें डेटा सुरक्षा, लोकल स्टोरेज और हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी देना जरूरी होगा।
सरकार का मानना है कि इस कदम से देश की आंतरिक सुरक्षा और मजबूत होगी और विदेशी सर्वरों पर डेटा लीक होने का खतरा काफी हद तक कम होगा। साथ ही, यह निर्णय भारतीय कंपनियों के लिए भी एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है, जिससे घरेलू CCTV उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


