
जालंधर(वीकैंड रिपोर्ट) Tips To Stay Healthy :- आजकल सभी लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि अपनी सेहत पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अगर आप अपने शरीर को सही सलामत रखना चाहतें हैं और आप भी डाॅक्टरों के चक्कर नहीं लगना चाहतें हैं तो कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे कि :-
सभी लोगों का खाना-पीना बाजारी हो गया। घर पर खाना बनाने की बजाय लोग बाहर से ही खाना मंगवा लेते हैं। बाहर का खाना अधिक खाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है और शरीर में फैट भी बढ़ जाती है, जिस वज़ह से मोटापा आ जाता है और फिर उन सभी को अस्पताल के चक्कर लगने पड़ जाते है।
Tips To Stay Healthy :- आपको पता होगा कि हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी और फायदेमंद धूप है। जो हमारे शरीर को विटामिन डी प्रदान करती है। धूप हमारे शरीर और हड्डियों को मजबूत बनाती है। धूप सेंकने से कई बीमारियाँ दूर होती हैं। फिर रात को नींद भी अच्छी आती है। अगर हमारी नींद पूरी होगी तो तनाव भी दूर हो जाएगा।
रोज सुबह उठके अपने आप के लिए कुछ समय निकाले। रोजाना 20-30 मिनट के लिए वर्कआउट करें। इससे आपका शरीर तदरूस्त रहेंगा। वर्कआउट हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमद है।पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हमें पूरे दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर का सतुलन ठीक रहता है। पानी को हमेशा थोड़ा सा उबाल कर पीना चाहिए। इससे हमारा मोटापा भी कंट्रोल रहता है। इससे आपके चेहरे पर भी ग्लो आता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------








