
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Tips relieve stress on Karwa Chauth : करवाचौथ के व्रत के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की मरीज व गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतनी चाहिए। महिलाओं को तड़के तला हुआ, तेज नमक और ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे गैस की समस्या हो सकती है। व्रत के दौरान महिलाएं तनाव मुक्त रहें। गर्भवती महिलाओं को व्रत से पहले गर्भ के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में डाक्टर से सलाह करनी चाहिए। उन्हें ज्यादा देर तक भूखे प्यासे नहीं रहना चाहिए।
Tips relieve stress on Karwa Chauth : इन बातों का रखें ध्यान:-
- पूरा दिन बैठी न रहें।
- खुशी के माहौल में रहें।
- ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
- कुछ समय के लिए सो जाएं।
- कम से कम बातें करें।
- ज्यादा बोलने से गला सूखेगा और प्यास लगेगी।
- रात को एक दम से पानी न पीएं।
- बिना नमक लगाए फलों का सेवन करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





