
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Benefits Of Corn Silk : गरमागरम भुट्टे खाना लोगों को काफी पसंद है और भुट्टे के छिलकों में बाल भी लगे होते हैं। जिन्हें या तो छिलका निकालते समय फेंक दिया जाता है या कई बार भुट्टा सेंकते समय यह जल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुट्टे के यह बाल हमारी सेहत के लिए भुट्टे से भी अधिक फायदेमंद होते हैं।
भुट्टे के इन बालों का इस्तेमाल घरेलू औषधि के रूप में भी किया जा सकता है। भुट्टे के बाल से बनी चाय कई छोटे मोटे रोगों पर काबू करने में बहुत काम आती है। इसके लिए आपको सिर्फ भुट्टा सेंकने से पहले इसके बालों को अलग कर लेना है। फिर इनको अच्छे से धोने के बाद एयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से भुट्टे के बाद कुछ समय तक खराब नहीं होंगे। इसके बाद आप इन बालों की चाय बनाकर इसमें मौजूद औषधीय गुणों का लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Tough Life Solutions : जब जीवन कठिन हो रहा हो तो स्वयं को शांत करने के अपनाए ये 16 तरीके…
Benefits Of Corn Silk : भुट्टे के बाल में कई तरह के न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। इसके बालों विटामिन A, विटामिन B2, विटामिन C, और विटामिन E पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के मिनरल्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। भुट्टे के बालों में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन के अलावा एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है।
भुट्टे के बालों की चाय पीने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ ही वजन भी घटने लगता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करते हैं।
डायबिटीज के मरीज दिन में एक बार भुट्टे के बालों की चाय पी सकते हैं। यह चाय आपके शरीर में मौजूद इंसुलिन को एक्टिवेट करते हैं। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
भुट्टे के बालों की चाय पीने से किडनी की भी क्लीनिंग होती है। हालांकि इस चाय के सेवन से आपको बार-बार यूरिन की समस्या हो सकती है। वहीं जिन लोगों की किडनी में कुछ समस्या है, उनके लिए भुट्टे के बालों की चाय फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर में जमा नाइट्रोजन बाहर निकल जाता है। इसके कारण किडनी में स्टोन का खतरा कम होता है।
लेख में दी गई जानकारी को अपनाने से पहले डाक्टर का परामर्श अवश्य लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


