
Sugarcane Juice Benefits : गन्ने का जूस पीने के ढेर सारे फायदे मिलते है। गन्ने का जूस बिलकुल देसी ड्रिंक है। इसे पीने से पहले कुछ बाताें काे ध्य़ान में जरूर रखें। गन्ने के जूस में 13 ग्राम फाईबर हाेता है। 183 कैलाेरी और 50 ग्राम शुगर हाेती है। गरमी के माैसम में शरीर काे ठंडा रखने के लिए गन्ने का जूस बेसट आप्शन है। इसके गुण ही इसे बेसट ड्रिंक बनाते हैं।
हाइड्रेटिंग ड्रिंक गन्ने का जूस
इस जूस काे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। गन्ने के जूस काे शरीर की थकावट दूर करने के लिए पिया जा सकता है। इसे स्पोट्स ड्रिंक तरह भी पिया जा सकता है। गन्ने का जूस शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढाता है। इसे पीने से मसल्स में एनरजी रीस्टोर होती है।
एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर
गन्ने का जूस अनपरोसेस्ड होता है। इसमें फोनोलिक अैार फ्लेवेनॉएड एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके कारण ये हेलदी ड्रिंक है। इसे पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।
लिवर के लिए हेल्दी
गन्ने के रस में पैटाशियम हाेता है। ये शरीर में इलेक्टोलाइटस को मेंटेन करता है। इससे लिेवर सही ढंग से काम करता है। पीलिया की बिमारी में ये जूस पीना फायदेमंद होता है। ये लिवर को भी ठीक रखता है।
डाइजेशन मजबूत होता है
गन्ने के जूस में फाइबर भी होता है। इस से शरीर हाइड्रेटड रहता है। जिस से शरीर में पानी की कमी नही रहती। इस से कब्ज की समस्या भी नही होती। इस से शरीर में इलेकटरो लाइटस की कमी नही होती।
किडनी के लिए है फायदेमंद
गन्ने का जूस किडनी के लिए बहुत हेलदी होता है क्यूंकि इसमें सोडिय़म और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। इसे पीने से किडनी मजबूत होती है। इसे पीने से यूरिन पास करने में मदद मिलती है।
गन्ने का जूस पीने के हैं ढेर सारे और भी फायदे-
.इसे पीने से बॉडी कूल रहती है।
.इस से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
.इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और हमारी आंते भी दरूस्त रहती है।
डायबिटीज के मरीज इसका सेवन ना करें
गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नही है। इसमें शुगर होती है जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ सकता है।इसलिए इसे अवॉएड करना ही सही है।
गन्ने का जूस पीने का सही तरीका
.हमेशा फ्रेश स्क्वीज ही गन्ने का जूस पिएं।
.सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर बताती है कि गन्ने के जूस को पीने का सही समय दोपहर का है। दोपहर के बाद इसे पीना सही नही है।
.गन्ने के जूस में थोडा सा अदरक का रस और नारियल पानी मिलाने से ये डिटॉक्स ड्रिंक का काम करता है
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


