

संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट): 19 मई को पंजाब में 7वें और आखरी चरण का मतदान होना है। इसी के चलते पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने आज संगरूर में रोड शो किया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से शामिल हुए। यह रोड शो सुबह 10 बजें शुरू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों और बाजारों से चल रहा है। यह रोड शो रात शाम 10.30 बजे तब जारी रहेगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकत्र्ताओं में काफी जोश नजर आया। लेकिन अरविंद केजरीवाल का कई स्थानों पर काले झंडे दिखाकर विरोध भी हुआ। किंतु हर जगह भगवंत मान और केजरीवाल ने विरोध का जवाब मुस्कराहट से दिया। रोड शो के दौरान भ्ज्ञगवंत मान हाथों में माइक लेकर आम आदमी पार्टी के नाम के नारे लगाते रहे और पार्टी की कारगुजारी के बारे में बताते नजर आए।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

