
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : हर इंसान चाहता है वे फिट रहे और लाइफ को पूरा एंज्वाय कर सकें। कुछ लोगों में एऩर्जी की कमी होती है और इस कमी को दूर करने के लिए वे कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स व अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं। रात में बेहतर तरीके से सोने के लिए आप बादाम खा सकते हैं। दरअसल, बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इससे नींद बेहतर आती है। इसको खाने से मेलाटोनिन बढ़ता है, जिससे नींद काफी बेहतर आती है।
इसके अलावा अखरोट खाने से नींद बेहतर आती है। इसमें मेलाटोनिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है, जो दिमाग को शांत करता है। यह शरीर के स्लीप को बेहतर करता है। आप सोने से पहले दो से तीन अखरोट खा सकते हैं। पिस्ता (Pistachio) प्रोटीन और फाइबर का स्रोत है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह आपकी भूख को कम करके आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। पिस्ता को आप किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन सुबह खाने से आपको इसके अधिकतम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





