
बॉलीवुड (वीकैंड रिपोर्ट): The Great Indian कपिल शो के रैपअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। कॉमेडी शो के इतने जल्दी बंद होने को लेकर हर कोई सवाल उठा रहा है। जहा एक तरफ शो के रैपअप पर कीकू शारदा ने अपना रिएक्शन दे दिया है। कीकू का कहना है की दूसरा सीजन प्लान कर लिया गया है जो की जल्द ही शुरू होगा इसीलिए आप सब टेंशन ना ले वह जल्दी ही वापिसी करेंगे।
बता दें, अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट से सीजन रैप की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद कॉमेडी शो के बंद होने की खबरें वायरल हो गई थीं।
कॉमेडियन कीकू शारदा ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत की है। जहां कीकू शारदा ने बताया की वह लोग 13 एपिसोड कर चुके हैं और दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है। हमने पहले सीजन के लिए रैपअप किया है। यह हमेशा से ऐसा ही होने वाला था। हमने अगले सीजन के लिए पहले ही प्लान कर लिया है और वह जल्द ही आने वाला है।
कीकू शारदा ने साथ ही कहा टेलीविजन पर यह ज्यादा लंबा चलता है लेकिन यह दूसरे फॉरमेंट की बात है। यह भी दिलचस्प है। यह अभी एक छोटा गैप है और जल्द ही दूसरा सीजन लेकर आएंगे। यह रैपअप की तरह साउंड कर रहा है क्योंकि हमने इसे बनाया है। और जल्द ही हम आपके बीच आने वाले है ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






