
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Parmish Verma-Guneet Grewal Divorce : पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार परमीश वर्मा और उनकी पत्नी गुनीत ग्रेवाल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है और इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से निजी मतभेद चल रहे थे और आपसी समझ की कमी के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि, परमीश और गुनीत दोनों ही अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे, लेकिन अब उनके तलाक की खबर सामने आ चुकी है।
Parmish Verma-Guneet Grewal Divorce : फिलहाल दोनों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति से लिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


