
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mahika Sharma’s private moment video viral : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले पहले टी20 मैच से पहले अभ्यास में व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। हार्दिक के अनुसार, ये तस्वीरें ऐसे एंगल से ली गई थीं, जिन्हें उन्होंने ‘अनुचित’ और ‘अपमानजनक’ माना। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मैं समझता हूं कि लोगों की नजरों में रहने से ध्यान और जांच-पड़ताल की जरूरत पड़ती है। यह मेरे चुने हुए जीवन का हिस्सा है, लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने हद पार कर दी।”
Mahika Sharma’s private moment video viral : हार्दिक ने आगे कहा, “माहिका बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें ऐसे एंगल से कैद किया, जहां किसी महिला की तस्वीर लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। एक निजी पल को घटिया सनसनी में बदल दिया गया।”
View this post on Instagram
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “यह किसने क्या क्लिक किया, इसकी बात नहीं है, यह बुनियादी सम्मान की बात है। महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। सभी को सीमाओं का आदर करना चाहिए। मैं मीडिया की मेहनत का सम्मान करता हूं और हमेशा सहयोग करता हूं। लेकिन आप सभी से अनुरोध है कि थोड़ा और सावधान रहें। हर चीज को कैद करने की जरूरत नहीं है। हर पहलू को देखने की आवश्यकता है। आइए इस खेल में थोड़ी मानवता बनाए रखें। धन्यवाद।”
नोट: यह खबर हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है हम इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करते। अगर किसी सन्दर्भ से आपत्ति हो तो वह हमारे नंबर 9417313252 पर सम्पर्क कर सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


