
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Karan Aujala Remove Instagram Posts : पंजाब के प्रसिद्ध गायक करण औजला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सारी पोस्टें डिलीट कर दी हैं। अपनी फोटो तक भी हटा दी है। प्रोफाइल फोटो के स्थान पर लोडिंग वाला लोगो लगा दिया है। पिछले दिनों विदेश में एक शो के दौरान करण औजला जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के भाई के साथ नजर आया था। करण औजला और शैरी मान लॉरेंस के भाई अनमोल के साथ एक स्टेज शो पर नाचते-झूमते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़ें : Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer Release : काजोल की वेबसीरीज ‘द ट्रायल- प्यार कानून धोखा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Karan Aujala Remove Instagram Posts : इसके बाद करण औजला एजेंसियों के निशाने पर भी रहे और उनसे पूछताछ भी हुई थी। मूसेवाला के माता-पिता भी लगातार ये बात कहते रहे हैं कि उनके बेटे के कत्ल की साजिश में म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस के भाई की वीडियो सामने आने के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने सिंगर करण औजला के मैनेजर शारपी घुम्मण सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





