
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रभास की कल्कि 2898एडी के सीक्वल से बाहर हो गई हैं। मेकर्स ने लिखा, ”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, कहा जा रहा था कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण भी होंगी और अब इस बात पर खुद दीपिका पादुकोण ने मुहर लगा दी है।
दीपिका ने बीती आधी रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी। अब दीपिका पादुकोण के फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाहरुख खान की किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा नजर आ रहे हैं जबकि रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण का एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


