
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर बैगी जींस और फुल स्लीव स्किनी टॉप में दिशा कैजुअल लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं। वह ट्रैवलिंग के लिए तैयार लग रही थीं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही वह एंट्री गेट पर कुछ परेशान दिखीं। एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री अपना पासपोर्ट लाना भूल गईं, जिसके चलते उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। गेट पर जाने से पहले उन्होंने कैमरे की तरफ मुस्कुराकर पोज भी दिया। वापस लौटते वक्त एक फोटोग्राफर ने पूछा, “क्या हुआ?” दिशा ने मुस्कुराकर कहा, “कुछ नहीं।” इसके बाद हंसते हुए अपनी कार में बैठ गईं।
Bollywood News : बता दें कि हाल ही में दिशा पाटनी को लेकर खबर आई थी कि वो जल्द ही सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी लगभग दो दशक बाद निर्देशन में लौट रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मैक्सिको में हुई है और इसमें कई इंटरनेशनल स्टार्स भी नजर आएंगे। दिशा के साथ फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रियाना हिलडेब्रांड भी अहम भूमिकाओं में हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


