
एजुकेशन डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Children Splattered Colours of all Seasons : इनोसेंट हार्ट्स के इनो किड्स जीएमटी, केपीटी व लोहारां ब्रांच के नन्हे डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया विद्यार्थियों ने ‘सीजंस’ थीम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच में मुख्य मेहमान की भूमिका डायरेक्टर सीएसआर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, लोहारां में डिप्टी डायरेक्टर इनो किड्स अलका अरोड़ा, के पी टी रोड पर स्थित स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस, प्रोफेसर राहुल जैन ने निभाई। मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला।
यह भी पढ़ें : Creativity of APJ Students : Apeejay College के विद्यार्थियों की कलात्मकता, रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता देख कर मैं हूं अचंभित : DC जसप्रीत सिंह
Children Splattered Colours of all Seasons : ज्योति प्रज्वलन के के बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने ,’सीजंस’ थीम के अंतर्गत भारत में सभी प्रकार के मौसम को दर्शाते हुए नृत्य द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा डिप्टी डायरेक्टर इनोकिडस अलका अरोड़ा प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर पलक बौरी गुप्ता को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर पलक ने अभिभावकों को समझाया कि वे हमेशा अपने बच्चे द्वारा किए गए छोटे से छोटे काम को भी सराहें। बच्चे को अभिभावकों के प्रेम के साथ-साथ समय की भी जरूरत है। उन्होंने बच्चों के इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अध्यापकों की भरपूर मेहनत की भी प्रशंसा की।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





