
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Gurumantra of PM Modi : PM नरेंद्र मोदी आज छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में वे छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान PM ने परीक्षा के दौरान छात्रों को होने वाले तनाव संबंधित प्रश्नों का जवाब दिया. PM मोदी ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा था- इस साल के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है. लाखों लोग अपने बहुमूल्य सुझाव व अनुभव साझा कर चुके हैं. इसमें योगदान देने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को मैं धन्यवाद देता हूं.
यह भी पढ़ें : Skilled Course Certification Program – इनवैस्टर एजुकेशन एवं जागरूकता पर HMV ने आयोजित किया स्किल्ड कोर्स सर्टीफिकेशन प्रोग्राम
एक अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. परीक्षा का आयोजन दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में किया जा रहा है. अपने यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली परीक्षा पे चर्चा के वीडियों के एक सीरीज को साझा किया है. इस वीडियो के प्रश्न परीक्षा से संबंधित छात्रों के जीवन से जुड़े हुए हैं. परीक्षा पे चर्चा का यह पांचवा संस्करण है. परीक्षा पे चर्चा में देश विदेश के कई छात्र, शिक्षक व अभिभावक भाग लेने वाले हैं.
Gurumantra of PM Modi : PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र परीक्षा के दौरान तनाव के वातावरण से दूर रहें. अपने दोस्तों की नकल करने की जरूरत नहीं है. आप जो कर रहे हैं बस पूरे आत्मविश्वास से उसमें लगे रहिए और मुझे विश्वास है कि आप त्योहार के मूड में अपनी परीक्षा को दे पाएंगे. PM मोदी ने छात्रों से कहा कि वे अपने अनुभव को अपनी ताकत बनाएं. परीक्षा जीवन का हिस्सा है. छात्रों के डर को दूर करना होगा. छात्रों को तनाव से बचना होगा. अपनी तैयारी पर छात्र भरोसा रखें. उमंग से परीक्षा दें.
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





