
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)(Rule change From 1 may 2024 ): मई के महीने की आज से शुरुआत हो चुकी है। जिसके चलते आज 1 मई से देश में कई बदलाव किए गए है। जिसका असर आपकी जेब पर सीधा पड़ने वाला है। जिसमे कई चीजों के रेट घटे है और कई के रेट बढे है । ये नियम आज से लागू हुआ है । आइए आपको पूरी जानकारी के साथ समझाते है।
पहले बात करते हम सबके घरो में उपयोग किए जाने वाले LPG सिलिंडर जिसका रेट 19 से 20 रुपए कम हुआ है। परन्तु वही पर दो बैंको के क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले पैमेंट की बात करे तो अब आपको उसमे एक्स्ट्रा चार्ज करना पड़ेगा।
Yes Bank Credit और IDFC First बैंक का क्रेडिट कार्ड अगर आप बिजली बिल अदि का भुगतान करने के लिए करते है तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज का भुगतान अब करना होगा।
ICICI बैंक ने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट्स (Saving Accouncts) पर लगने वाले चार्ज में आज से बदलाव किया गया है। बैंक की ओर से पहले ही ऐलान किया गया था कि 1 मई 2024 से ये चेंज लागू होने जा रहा ह। जिसके चलते डेबिट कार्ड (Debit Card) पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ये 99 रुपये तय किया गया है।
यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों को भी बड़ा झटका । बैंक ने 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया है। इसके तहत सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, इस पर 1,000 रुपये का अधिकतम चार्ज लगेग। सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा और इस अकाउंट पर 750 रुपये का चार्ज तय किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




