Today Horoscope for 19 August 2021
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनभर आप व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है। व्यापर अच्छा चलेगा। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है वे आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। आज वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। फील्ड में काम करने के नए मौके मिलेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। उधार दी गई रकम वापस मिल सकती है। व्यापर की स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। विरोधी पस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आप आज घूमने सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी की बात से परेशान रहेंगे। तनाव बढ़ेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्ता तय होगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। बोलचाल पर संयम रखें। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। विरोधियों की वजह से कुछ परेशानी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रूके हुएकार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप खुश रहेंगे। आफिस का माहौल ठीक रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपसी सहयोग से कामयाबी हासिल कर पायेंगे । कर्ज देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 15 August to 21 August 2021 – साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तनावरहित रहेगा । आज कामयाबी मिलेगी। लाभ होने की सम्भावना है। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आपको किस्मत का सहयोग मिलेेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान में कमी हो। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें।
Today Horoscope for 19 August 2021
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने साथियों के विचारों का सम्मान करें और विनम्र बने रहें। आपको व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। दफ्तर में परेशानी हो सकती है अधिक चिंता ना करें। उत्साह से आगे बढ़ते रहें । किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनी रहेगी। कुंसगति से बचें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विवाद दूर होंगे। छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यो की ओर रूचि बढेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप सकारात्मक रहेंगे। हालांकि लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे । किसी मित्र से विवाद दूर हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। आज आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे। कर्ज देने से बचें। कारोबार में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपमें नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बना कर रखे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------