Today Horoscope for 14 January 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, जिसके कारण आपको अपने कामों को करने में समस्या होगी। आप कई योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी चलाने से पछताएंगे, तभी जूनियर्स को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम का उनके साथी विरोध कर सकते हैं, जिसके कारण उनकी छवि खराब हो सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जन कल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में आपका पूरा प्रयास रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने अंदर चल रही कमियों को निकाले और यदि कोई गलती हो, तो उसमें आपको तुरंत माफी मांगनी होगी। आपको संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास गति पकड़ेंगे। मित्रों और सहकर्मियों के साथ आप कोई धोखा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है। साझेदारी में काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको कुछ अनुबंधों का लाभ मिलेगा।
Today Horoscope for 14 January 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिस्थितियों को देखकर चलने की आवश्यकता है और आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित ना हो। आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो आपको समस्या हो सकती है। अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और सभी एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ाएंगे। आपको पिताजी से किसी बात को लेकर जिद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या आ सकती है। घूमने दौरान आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और भाईचारे पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। भाई बंधुओं से यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के नजदीक आएंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। बड़ों का साथ और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। श्रेष्ठ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको निजी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी और आकर्षित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोगों को हैरानी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।
Today Horoscope for 14 January 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, लेकिन आप यदि व्यवसाय में किसी से लेनदेन करें, तो उसमें सावधानी बरतें। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आप अपने कामों में ढील ना दें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता हैं।