

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Shocking News : Civil Hospital के जच्चा–बच्चा वार्ड में बुधवार को बच्चे के रंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां भर्ती एक महिला ने कहा कि उसका बच्चा काले रंग का था, लेकिन बाद में उसे गोरा बच्चा पकड़ा दिया गया। जब उसने यही बात यहां health worker से पूछी तो उसे थप्पड़ मारा गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलवानी पड़ी। जिसके बाद महिला ने यह तो मान लिया कि उसका बच्चा नहीं बदला गया, लेकिन पिटाई के आरोप लगाती रही।
Shocking News : Health Worker ने आरोपों को गलत करार देते हुए कहाकि उसे कोई थप्पड़ नहीं मारे गए। सिर्फ समझाया गया कि बच्चा उन्हीं का है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि Doctors का कहना है कि जब बच्चा दिखाया गया तो वो गंदा था, साफ करने के बाद महिला को गलतफहमी हो गई। जो अब दूर हो गई है। महिला ने जो थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं, उसके बारे में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


