
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Weather Update : उत्तर भारत समेत पंजाब और चंडीगढ़ में शीतल लहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक पंजाब में मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा, लेकिन घने कोहरे का असर लगातार बना रहेगा।
यह भी पढ़ें : भारत में फंसे H-1B वीजा होल्डर्स को Amazon की बड़ी राहत, इस दिन तक मिलेगा रिमोट वर्क का मौका

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात देखने को मिले। हालांकि, तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Punjab Weather Update : वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बठिंडा और फरीदकोट राज्य के सबसे ठंडे शहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, पटियाला में 7 डिग्री, गुरदासपुर में 7.8 डिग्री, बल्लोवाल सेखड़ी में 5.1 डिग्री, होशियारपुर में 9.2 डिग्री और मानसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन यूजर्स अलर्ट! इन नंबरों से आया कॉल या मैसेज तो न करें क्लिक, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ठंड का असर तेज होता जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





