
चंडीगढ़,, 1 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश और आने वाले दिनों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल की रात से ही कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है और बारिश की शुरुआत हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के करीब 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
Punjab Weather : जिन जिलों में बारिश की ज्यादा संभावना जताई गई है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और तरनतारन शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 2–3 दिनों के लिए आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


