
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh Census 2027 : चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की सूची तैयार करने और स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा नोटिफाई आदेश के अनुसार, शहर में स्व-जनगणना प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
यह कदम गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर उठाया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से 7 जनवरी 2026 को जारी नोटिफिकेशन को चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के असाधारण गजट में पुनः प्रकाशित किया है।
Chandigarh Census 2027 : स्व-गणना और हाउस लिस्टिंग का पूरा शेड्यूल
-
स्व-गणना (Self Enumeration): 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक
-
मकानों की सूची (House Listing): 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक
स्व-गणना के दौरान नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि इसके बाद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जनगणना प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि जनसंख्या और आवास संबंधी सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


