
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Workers Strike : देश के तमाम कर्मचारी केंद्र सरकार द्वारा बनाई नीतियों के विरोध में आज हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल से कई प्रकार की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जैसे कि बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस, कोयला इंडस्ट्री व अन्य। आज की हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी और ग्रामीण मजदूर शामिल हो रहे हैं। यूनियनों का यह भी कहना है कि सरकारी विभाग युवाओं को नौकरी देने के बजाय रिटायर्ड लोगों को ज्यादा रख रहे हैं। उन्होंने रेलवे, एनडीएमसी लिमिटेड, स्टील सेक्टर और शिक्षा सेवाओं के उदाहरण दिए हैं। उनका कहना है कि यह ट्रेंड गलत है क्योंकि देश में 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। 20 से 25 साल के युवाओं में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है।
कौन-कौन से ट्रेड यूनियन हड़ताल में शामिल हैं?
1. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस
2. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
3. हिंद मजदूर सभा
4. सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स
5. ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर
6. ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर
7. सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेन्स एसोसिएशन
8. ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स
9. लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन
10. यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





