
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : July Bank Holidays 2024 : जून का महीना अब जल्द ही खत्म होने वाला है। जुलाई की शुरुआत से पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट के अनुसार जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि जुलाई में गुरु हरगोविंद जी जयंती और मुहर्रम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक की छुट्टी रहेगी। जुलाई में बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं।
July Bank Holidays 2024 : जुलाई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
- 3 जुलाई 2024: बेह दीनखलाम (Beh Dienkhlam) के मौके पर 3 जुलाई 2024 को शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई 2024: MHIP Day के मौके पर इस दिन अजवाल में बैंक हॉलिडे है।
- 7 जुलाई 2024: रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 8 जुलाई 2024: 8 जुलाई को इंफाल के बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कांग-रथयात्रा (Kang (Rathajatra) के मौके पर बैंक बंद हैं।
- 9 जुलाई 2024: द्रुक्पा त्से-ज़ी (Drukpa Tshe-zi) के अवसर पर गंगटोक के बैंक बंद हैं।
- 13 जुलाई 2024: दूसरा शनिवार होने की वजह से इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जुलाई 2024: रविवार को साप्ताहिक बैंक हॉलिडे है। इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 16 जुलाई 2024: हरेला (Harela)के अवसर पर देहरादून के बैंक बंद रहेंगे।
- 17 जुलाई 2024: मुहर्रम के मौके पर देश के कई राज्य में बैंक हॉलिडे है। इस दिन केवल पणजी, तिरुवनंतपुरम, कोची, कोहिमा, ईटानगर, इम्फाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, चण्डीगढ़, भुवनेश्वर, अहमदाबाद के बैंक खुले रहेंगे।
- 21 जुलाई 2024: रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जुलाई 2024: चौथा शनिवार होने की वजह से इस दिन देश के सभी बैंक में छुट्टी रहेगी।
- 28 जुलाई 2024: इस दिन जुलाई महीने का आखिरी रविवार है। इस वजह से इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


