
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Income Tax Bill : नए इनकम टैक्स बिल का ड्राफ्ट 6 फरवरी को बजट सेशन के दौरान संसद में पेश किया जा सकता है। यह बिल मौजूदा इनकम टैक्स कानून में बड़े बदलाव लाने वाला है। इसमें करीब 3 लाख शब्द हटाए जा सकते हैं, जिससे इसे समझना आसान होगा, फिलहाल, इनकम टैक्स कानून (Income Tax Law) लगभग 6 लाख शब्दों का है, जिसे आधे से कम करने की योजना बनाई गई है। माना जा रहा है नए इनकम टैक्स बिल में कई बड़े सुधारों का ऐलान हो सकता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि नया आयकर विधेयक समझने में आसान होगा और इससे मुकदमेबाजी को कम करने में मदद मिलेगी। सीतारमण ने लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश करते हुए इनकम टैक्स प्रावधानों के रेगलुेशन से जुड़ी छह दशक पुराने कानून की जगह एक सरल एवं हल्का नया कानून लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि नए इनकम टैक्स कानून में ‘न्याय’ की भावना होगी और यह ‘पहले विश्वास करो, बाद में जांच करो’ के सिद्धांत पर काम करेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





