

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Digital payment : सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों और लोगों की बढ़ती डिजिटल जागरूकता के कारण आज देश में बड़ी संख्या में लोग कैशलेस लेन-देन को प्राथमिकता दे रहे हैं। अभी तक इनके जरिए किए जाने वाले लेन-देन पर किसी तरह की फीस (MDR) नहीं लगती है।
Digital payment : एमडीआर यानी Merchant Discount Rate. यह वो चार्ज होता है, जो दुकानदार अपने बैंक को डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने पर देते हैं। फिलहाल अभी के समय में सरकार ने इस फीस को माफ किया हुआ है। लेकिन अब सरकार इसे दोबारा से लगाने का प्लान बना रही है। बैंकिंग इंडस्ट्री की तरफ से सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस प्रस्ताव में यह कहा गया है कि जिन दुकानदारों का सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपए से अधिक है, उन पर MDR लागू किया जाएगा. सरकार अभी इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


