
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Ban on Indian Companies… भारतीय-चाइनीज समेत कई देशों की कंपनियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं। इसकी वजह है यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध लगाने की तैयारी करना। यूरोपीय संघ का साफ ताैर पर आरोप है कि ये कंपनियां यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद कर रही हैं। यूरोपीय संघ ने इन कंपनियों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया है और अगर ये प्रस्ताव सभी सदस्य देश पारित कर देते हैं तो ये पहली बार होगा, जब चीन की कंपनी पर यूरोपीय संघ सीधा प्रतिबंध लगाएगा।
Ban on Indian Companies… मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय संघ जिन कंपनियों पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है, उनमें हॉन्ग-कॉन्ग, सर्बिया, भारत, तुर्किए और चीन की कंपनियां शामिल हैं। हालांकि कानूनी कारणों से कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इससे इन कंपनियों को यूरोपीय संघ में अपने व्यापार को करने में परेशानी आ सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





