
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : August Bank Holidays 2024 : अगस्त महीने की शुरुआत हो जाएगी। अगस्त महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आ रहे हैं। अगस्त महीने में कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अगस्त में अलग-अलग वजहों से बैंक में कई दिनों तक छुट्टी रहेगी. अगस्त में 13 बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द से जल्द निपटाना फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं अगस्त महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे-
August Bank Holidays 2024 : छुट्टियों की लिस्ट –
- 3 अगस्त – केर पूजा (अगरतला)
- 4 अगस्त – रविवार
- 8 अगस्त – तेंदोंग लो रम फात (गंगटोक)
- 10 अगस्त – दूसरा शनिवार
- 11 अगस्त – रविवार
- 13 अगस्त – देशभक्त दिवस (इम्फाल)
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
- 18 अगस्त – रविवार
- 19 अगस्त – रक्षाबंधन (अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि जगहों पर बैंक बंद रहेंगे)
- 20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
- 24 अगस्त – चौथा शनिवार
- 25 अगस्त – रविवार
- 26 अगस्त – जन्माष्टमी
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


