

नई दिल्ली(वीकैंड रिपाेर्ट): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट को पेश करेंगी। वित्त मंत्री सुबह नौ बजे वित्त मंत्रालय पहुंच गई । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वे बजट के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति लेंगी। उन्हाेनें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बजट की एक कॉपी सौंपी। इसके बाद मोदी कैबिनेट की बैठक होगी, जहां बजट को मंजूरी दी जाएगी। इस बजट से आम लोगों ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। हर काेई चाहता कि उसे टैक्स में छूट मिले ताकि वह अपनी बचत को बढ़ा सके।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

