नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Huawei Mate 80 series : Huawei ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी ताकत फिर साबित कर दी है। हाल ही में लॉन्च हुई Huawei Mate 80 सीरीज ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्च के कुछ ही समय में Huawei Mate 80 सीरीज की 7.5 लाख (750,000) से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो किसी भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए बड़ी उपलब्धि है। इतनी जबरदस्त डिमांड के बावजूद एक बड़ी समस्या भी सामने आई है। ग्राहक फोन खरीदने के लिए इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कंपनी की सप्लाई डिमांड के मुकाबले काफी…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Joshi Hospital negligence : जालंधर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जोशी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में कथित लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। मखदूमपुरा का 17 वर्षीय अभिजीत सड़क हादसे का शिकार हुआ था और उसे गंभीर हालत में जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई, लेकिन सर्जरी के बाद भी वह होश में नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई। घटना के बाद मृतक के पिता ने थाना 2…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi BS 6 Vehicle : दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC (Pollution Under Control) प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास केवल आज और कल का समय शेष है, इसके बाद यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई ट्रक निर्माण सामग्री लाते हुए पाया जाता है, तो उसका वाहन सीज कर दिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट) – Kabaddi Player Rana Balachauriya : पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान मारे गए कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के मामले में मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि अमृतसर के आदित्य कपूर और करण पाठक ने राणा पर गोली चलाई। एसएसपी के अनुसार, राणा का संबंध कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से था और उसकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल से पुरानी रंजिश चल रही थी। लक्की पटियाल और उसके सहयोगियों डोनी बल के कहने पर ही राणा की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि दोनों शूटरों की पहचान कर ली गई है और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए रेट जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,000 रुपये, 22 कैरेट सोने का दाम 1,25,550 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं 23 कैरेट चांदी की कीमत 1,31,630 रुपये रिकॉर्ड की गई है। Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी में गिरावट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के वायदा कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। Comex पर सोना 4,334.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,335.20 डॉलर प्रति औंस…
Today Horoscope for 17 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा, क्योंकि आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, वहीं रुके हुए काम पूरे होने से खुशी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बेरोजगार जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और व्यापार करने वालों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा, हालांकि जल्दबाजी में कोई…
बैंकॉक (वीकैंड रिपोर्ट)- Goa fire incident : गोवा नाइट क्लब बिर्च बे रोमियो लेन आग मामले के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के डिपोर्टेशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। थाई पुलिस भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को बैंकॉक से दिल्ली ले गई है। लूथरा ब्रदर्स आज दोपहर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें कस्टडी में लेगी और फिर उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 6 दिसंबर को गोवा के बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Elon Musk has broken the record for being the richest person : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की वेल्थ 600 बिलियन डॉलर (₹54.50 लाख करोड़) पार कर गई है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की टोटल नेटवर्थ करीब 638 बिलियन डॉलर है। इनसाइडर शेयर सेल के बाद स्पेसएक्स अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी बन गई है। मस्क स्पेसएक्स के फाउंडर और CEO हैं। मस्क की कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के…
तपा मंडी (संगरूर) (वीकैंड रिपोर्ट) – A heart-wrenching accident in Punjab : तपा इलाके में बरनाला-बठिंडा मेन रोड पर घुन्नस ड्रेन के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तपा की मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि मृतक लड़की का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन तपा के रहने वाले नरेश कुमार का बेटा मंगलेश गर्ग अपनी पत्नी विशाली और बेटी मायरा (2) के साथ कार में बरनाला से तपा लौट रहे थे। जब वे मेन रोड पर घुन्नस ड्रेन के पास पहुंचे तो कार आगे जा…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- India In United Nations : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘शांति के लिए नेतृत्व’ विषय पर हुई खुली बहस में, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी. ने कहा, मैं आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए बयान का उल्लेख करना चाहता हूं, भारत यह दोहराना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, वे थे, हैं और हमेशा रहेंगे। आज की खुली बहस में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का अनुचित उल्लेख भारत और उसके लोगों को नुकसान पहुंचाने के उसके जुनूनी इरादे को दर्शाता है।…
