मथुरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Vrindavan vehicle entry ban : नए साल के जश्न और धार्मिक यात्रा के मद्देनजर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मथुरा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। पुलिस ने 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक वृंदावन नगर में बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले चारपहिया और भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अब अपनी गाड़ियों…
Author: Vandna Verma
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Strange Animal Love : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के दौंदाखेड़ा गांव में भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस पालतू कुत्ते टोनी की बीमारी से आहत होकर दो सगी बहनों ने 24 दिसंबर को फिनायल पीकर जान दे दी थी, उसी कुत्ते की भी शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने टोनी को उसी स्थान पर दफनाया, जहां दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया था। घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, कैलाश सिंह का पालतू कुत्ता टोनी पिछले करीब एक महीने से…
चांथाबुरी (वीकैंड रिपोर्ट)- Thailand Cambodia ceasefire : 20 दिन बाद थाईलैंड–कंबोडिया संघर्ष पर विराम, युद्धविराम समझौते पर हुए हस्ताक्षर थाईलैंड और कंबोडिया ने शनिवार को सीमा विवाद को लेकर जारी सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करते हुए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। यह समझौता स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से प्रभावी हो गया, जिससे बीते कई हफ्तों से तनावपूर्ण हालात पर विराम लग गया। थाईलैंड के रक्षा मंत्री नत्थाफोन नक्रफानित और कंबोडिया के रक्षा मंत्री टी सेहा द्वारा हस्ताक्षरित इस समझौते के साथ ही करीब 20 दिनों से चल रहा संघर्ष समाप्त हो गया। इस दौरान दोनों देशों में कुल…
बाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Wedding Viral Video : इंटरनेट पर इन दिनों एक शादी से जुड़ा चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान मंच पर ऐसा वाकया हुआ कि खुशी का माहौल पलभर में तनाव में बदल गया। यह घटना एक वेडिंग फोटोशूट के दौरान हुई, जिसने शादी को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन फूलों से सजे मंच पर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे होते हैं। माहौल पूरी तरह खुशनुमा नजर आता…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Honor Smartphone Launch : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Honor ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया का पहला 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इस नई पावरफुल सीरीज को Honor Win और Honor Win RT के नाम से लॉन्च किया है। इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी विशाल बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक आराम से चल सकती है। दमदार बैटरी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में स्नैपड्रैगन का फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। Honor ने इस सीरीज को सिर्फ…
पाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Monster Son-in-law : राजस्थान के पाली जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी, सास और ससुर पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी खून से सनी तलवार लेकर लोगों को डराते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह मामला पाली शहर की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश जोशी ने करीब आठ साल पहले अपनी बेटी आशा की शादी मेड़ता सिटी निवासी…
जालंधर (वंदना वर्मा)- World Countries and Capitals : दुनिया में कुल 195 देश माने जाते हैं। इनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र (UN) के सदस्य हैं, जबकि 2 देश (वेटिकन सिटी और फिलिस्तीन) गैर-सदस्य पर्यवेक्षक देश हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिहाज से देशों और उनकी राजधानियों की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। नीचे दुनिया के सभी 195 देशों और उनकी राजधानियों की पूरी सूची दी जा रही है— एशिया भारत – नई दिल्लीचीन – बीजिंगपाकिस्तान – इस्लामाबादबांग्लादेश – ढाकाजापान – टोक्योनेपाल – काठमांडूश्रीलंका – श्री जयवर्धनपुरा कोट्टेभूटान – थिम्पूमालदीव – मालेअफगानिस्तान – काबुलईरान – तेहरानइराक – बगदादसऊदी अरब – रियादयूएई – अबू धाबीकतर – दोहाकुवैत –…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कोहरे का असर लगातार बना हुआ है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों के भीतर अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और तरनतारन जिलों के कुछ हिस्सों में बेहद घना कोहरा छा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन बेहद सावधानी से चलाएं और किसी भी आपात…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Face recognition for exam entry : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित JEE, NEET और UGC-NET जैसी बड़ी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी या इम्पर्सनेशन (दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने) को रोकने के लिए लाइव फोटो और फेस रिकॉग्निशन अनिवार्य कर दिया गया है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब एन.टी.ए. की हर परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरते समय छात्र को अपनी ताजा लाइव फोटोग्राफ अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही छात्र को नवीनतम फोटोग्राफ की स्कैन इमेज…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : शनिवार को सोना और चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,220 और 22 कैरेट सोना ₹1,32,250 पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत ₹2,45,900 दर्ज की गई। पूरे सप्ताह सोने के दाम लगातार बढ़ते रहे, जिससे बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और निवेशकों व ग्राहकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। Gold-Silver Price : विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई छू रही हैं। डॉलर पर निर्भरता कम होने और केंद्रीय…
