Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bharat Taxi launch : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की ओर से एक खास सौगात मिली है। राजधानी में देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त और बिना कमीशन वाली कैब सेवा ‘भारत टैक्सी (Bharat Taxi)’ की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। यह एक स्वदेशी कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म है, जिसे ओला और ऊबर जैसी निजी कैब सेवाओं के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। भारत टैक्सी पूरी तरह ऐप-आधारित सेवा है, जिसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यात्री गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ‘Bharat Taxi Rider App’ डाउनलोड कर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG price hike : सरकार ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ने की संभावना है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 1580.50 रुपये था। कोलकाता में कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है, और मुंबई में यह 1642.50 रुपये पर उपलब्ध होगा। LPG price hike : हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Vande Bharat Sleeper Class Train : भारतीय रेलवे ने नए साल की शुरुआत में यात्रियों के लिए खास तोहफा तैयार किया है। देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर क्लास’ ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 15-20 दिनों के भीतर कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब बस उद्घाटन का इंतजार है। जनवरी के तीसरे हफ्ते में शुभारंभ…

Read More

न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट): Zohran Mamdani New York Mayor : अमेरिका में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी ने गुरुवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। नवंबर 2025 के चुनाव में जीत दर्ज कर ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने थे और नए साल के अवसर पर उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण समारोह निजी और सादे तरीके से आयोजित किया गया, जबकि शाम को एक सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब न्यूयॉर्क के किसी मेयर ने कुरान पर हाथ रखकर शपथ…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Gold Silver Price : नए साल की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,37,400 प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,27,780 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत ₹2,38,000 प्रति किलो रही। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,37,600 था, यानी आज इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है। Gold Silver Price : वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर 10 ग्राम सोना ₹1,35,223 पर कारोबार करता नजर…

Read More

Today Horoscope for 2 January 2026 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आय से जुड़े मामलों में संतोष मिलेगा। दोस्तों का सहयोग किसी जरूरी काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज आप आसपास के लोगों के साथ सहानुभूति और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखेंगे, जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे। विशेष रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास रहने वाला है और करियर से जुड़ी कोई अच्छी…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब में नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। साल के पहले दिन राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। तड़के से हो रही बारिश के चलते लोगों को घने कोहरे और शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आ रहे हैं। जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold silver price : साल के आखिरी दिन सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,37,600 रुपये रह गया, जो मंगलवार को 1,38,300 रुपये था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,27,970 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि चांदी का भाव 2,43,700 रुपये रहा। उधर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 2.41 लाख रुपये…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Calendar 2026 : 01 जनवरी 2026 से नया साल शुरू होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि और कृतिका नक्षत्र में हो रही है। साल के पहले दिन कई शुभ योग बनेंगे, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए बेहद फलदायक माने जाते हैं। नए साल में हर व्यक्ति चाहता है कि कोई महत्वपूर्ण कार्य, व्रत या पर्व शुभ दिन और समय पर किया जाए। सप्ताह में पड़ने वाले व्रत, तीज-त्योहार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी के लिए पंचांग की सहायता…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Bank Holidays January 2026 : 31 दिसंबर के साथ साल 2025 खत्म हो रहा है और कल से 2026 की शुरुआत होगी। नए साल पर कई जगह छुट्टियों के चलते लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 1 जनवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं। जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे सूची जरूर चेक कर लें। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों…

Read More