Author: Vandna Verma

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarn Taran Encounter : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या के मामले से जुड़े एक गैंगस्टर को पुलिस ने तरनतारन में हुए एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, तरनतारन में पुलिस की सीआईए और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम को इनपुट मिला था, जिसके आधार पर एक संदिग्ध बाइक का पीछा किया गया। जब पुलिस ने उसे रोकने की…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Tips for Good Sleep : आज के समय में अच्छी नींद लेना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। अक्सर बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद नहीं आती और आंखें खुली रह जाती हैं। मेडिकल भाषा में इसे स्लीप ऑनसेट इनसोमनिया कहा जाता है। यह केवल एक छोटी समस्या नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे दिन की ऊर्जा, मूड और सेहत पर पड़ता है। नींद पूरी न होने से दिमाग और शरीर दोनों थक जाते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन, तनाव और एकाग्रता की कमी जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। यह भी पढ़ें : गर्भावस्था में…

Read More

फरीदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): Bullet In Woman Body : हरियाणा के फरीदाबाद जिले की डबुआ कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों से लेकर आम लोगों तक सभी को चौंका दिया है। यहां 32 वर्षीय महिला कविता के शरीर से अचानक एक SLR राइफल की गोली बाहर निकली, जबकि उसे बीते 20 सालों तक इस बात का अहसास तक नहीं था कि उसके शरीर में गोली मौजूद है। यह भी पढ़ें : नेपाल में भारतीय सीमा के पास फिर हिंसा भड़की, हाई अलर्ट के बाद बॉर्डर सील दरअसल, करीब दो महीने पहले कविता की जांघ में…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Shikhar Dhawan Wedding : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों का दौर आने वाला है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरलैंड की मॉडल सोफी शाइन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल फरवरी में सात फेरे लेगा और शादी से जुड़े कार्यक्रम फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन सूत्रों की मानें तो शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Nepal Violence : नेपाल में एक बार फिर हिंसा की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय सीमा से सटे पारसा और धनुषा जिलों में हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एहतियातन भारत-नेपाल सीमा को भी सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। धनुषा में मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की आग हिंसा की शुरुआत धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके से हुई, जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई। इस घटना का वीडियो सोशल…

Read More

Today Horoscope for 7 January 2026 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन मिलाजुला और भागदौड़ भरा रह सकता है। कुछ तनाव और मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं, लेकिन दिन का दूसरा हिस्सा बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में हल्की उथल-पुथल संभव है। सेहत पर ध्यान दें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Municipal Corporation Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने राज्य के प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों के लिए इंचार्ज और को-इंचार्ज की नियुक्ति की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां चुनावी रणनीति को मजबूत करने और संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। यह भी पढ़ें : आप नेता के खिलाफ केस की मांग को लेकर कपूरथला बंद,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sonia Gandhi Health : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह भर्ती नियमित जांच के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है और वे समय-समय पर जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। खासकर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के…

Read More

चंडीगढ़ (वंदना वर्मा)- ChatGPT Memory Feature : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक के बाद एक बड़े और अहम बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियों से लेकर सरकारों और स्टार्टअप्स तक, हर कोई AI को अगले स्तर पर ले जाने में जुटा है। हालिया घटनाक्रम साफ संकेत देते हैं कि आने वाले समय में AI हमारी जिंदगी, काम और सोचने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला है। सबसे पहले बात करें OpenAI की। OpenAI ने ChatGPT Plus यूजर्स के लिए “Memory” फीचर पेश किया है। अब ChatGPT आपकी पसंद, नाम, लिखने की शैली और जरूरी जानकारियों…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Weather Update : उत्तर भारत समेत पंजाब और चंडीगढ़ में शीतल लहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 जनवरी तक पंजाब में मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा, लेकिन घने कोहरे का असर लगातार बना रहेगा। यह भी पढ़ें : भारत में फंसे H-1B वीजा होल्डर्स को Amazon की बड़ी राहत, इस दिन तक मिलेगा रिमोट वर्क…

Read More